नड्डा ने कांग्रेस को बताया मां-बेटे व बेटी की पार्टी, रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल , पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2023 - 06:45 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कांग्रेस अब सिर्फ मां, बेटा तथा बेटी की पार्टी बन कर रह गई है। भाजपा पूरे देश में परिवारवाद से लड़ रही है। यह बात सोमवार को जसूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही। नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का युवराज इंगलैंड में जिसने भारत पर कई साल राज किया, वहां जाकर देश के प्रजातंत्र को बचाने की बात कर रहा है जोकि शर्मनाक है। युवराज मोदी का विरोध करते-करते अब देश के प्रजातंत्र और देश के विरोध पर उतर आए हैं। रोहतांग दर्रे की बहाली का इंतजार कर रहे देशभर के पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है। मंगलवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बी.आर.ओ. ने 4 दिन पहले ही दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए थे, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से पर्यटकों को रोहतांग नहीं भेजा जा रहा था।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए आज से बहाल
रोहतांग दर्रे की बहाली का इंतजार कर रहे देशभर के पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। कुल्लू प्रशासन ने पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे को बहाल कर दिया है। मंगलवार से पर्यटक रोहतांग दर्रे का दीदार कर सकेंगे। डी.सी. आशुतोष गर्ग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बी.आर.ओ. ने 4 दिन पहले ही दर्रे के दोनों छोर जोड़ दिए थे, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से पर्यटकों को रोहतांग नहीं भेजा जा रहा था।
अब देश-विदेश में मिलेगा राज्य के युवाओं को रोजगार
प्रदेश के कोने-कोने व दूरदराज क्षेत्र में रह रहे युवाओं को प्रदेश, देश व विदेश में रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। राज्य के युवाओं को प्रदेश, देश और विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत इम्प्लॉयमैंट एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर में आवश्यक संशोधन करना आरंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री रोजगार संकल्प सेवा के तहत यह सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा है और जल्द ही यह सॉफ्टवेयर तैयार हो जाएगा, जिसमें प्रदेश, देश व विदेश में नौकरी से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध होगी, ताकि प्रदेश के युवाओं को प्रदेश, देश व विदेश में रोजगार के अवसर मुहैया हो सकें।
कांग्रेस सिर्फ मां, बेटा व बेटी की पार्टी : नड्डा
कांग्रेस अब सिर्फ मां, बेटा तथा बेटी की पार्टी बन कर रह गई है। भाजपा पूरे देश में परिवारवाद से लड़ रही है। यह बात सोमवार को जसूर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कही। नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का युवराज इंगलैंड में जिसने भारत पर कई साल राज किया, वहां जाकर देश के प्रजातंत्र को बचाने की बात कर रहा है जोकि शर्मनाक है। युवराज मोदी का विरोध करते-करते अब देश के प्रजातंत्र और देश के विरोध पर उतर आए हैं।
जमीनी विवाद में स्कूल प्रधानाचार्य ने दराट से वार कर भाभी को दी दर्दनाक मौत
एक शिक्षक जो बच्चों को हमेशा, अच्छी शिक्षा देता है और हमेशा अच्छा करने की सीख देता है, वो शिक्षक खुद किसी का खून कर दे तो उन बच्चों पर इसका क्या असर पड़ेगा जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और कर चुके हैं। ऐसी ही एक वारदात सामने आई भराड़ी थाना क्षेत्र में जहां एक प्रधानाचार्य ने अपनी सगी बड़ी भाभी की दराट से हमला कर हत्या कर दी। यह आरोपी विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी के टरबाढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है और करीब दो सप्ताह पहले ही इसे पद्दोनीति मिली है। यह वारदात ग्राम पंचायत डंगार के गांव शौग मे हुई जहां देवर ने भाभी की दराट के साथ सोमवार सुबह के समय हत्या कर दी।
मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म
पुलिस थाना अर्की में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके घर में काम करने वाली महिला (46) आंशिक तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त है व कम बोलती है। वह 4 जून को दिन का कार्य करने के बाद अपने घर को चली गई। अगले दिन जब वह अपने खेत में गया तो वह महिला करीब 5 बजे शाम उसके घर के नीचे खेत में मिली तो उससे पूछने की कोशिश की मगर उसने इसे कुछ नहीं बताया जिस पर वह उसे अपने घर ले आया।
अस्पताल में उपचाराधीन मरीज चौथी मंजिल से गिरा, मौत
क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन मरीज चौथी मंजिल की खिड़की से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति काफी दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन था तथा गत रात करीब अढ़ाई बजे यह खिड़की के पास था कि इसे अचानक चक्कर आया और यह खिड़की से नीचे गिर गया। इससे उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
आज व कल आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं व ओलावृष्टि का रहेगा यैलो अलर्ट
सोमवार को यैलो अलर्ट के बीच राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाओं के साथ गुरुवार व शुक्रवार को भी यैलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13 व 14 जून को मैदानी इलाकों, निचली व मध्य पहाडिय़ों पर अलग-अलग स्थानों पर गर्जन, ओलावृष्टि, भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
कीरतपुर-मनाली फोरलेन के किनारे एच.पी.टी.डी.सी. खोलेगा 3 होटल
कीरतपुर-मनाली फोरलेन राजमार्ग के किनारे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) 3 होटल निर्मित करेगा। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों व अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एच.पी.टी.डी.सी. की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मार्ग के समीप होटल निर्मित करने की दिशा में जल्द प्रक्रिया शुरू होगी। इन होटलों में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ये होटल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे और इसका उद्देेश्य राज्य में पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है।
अब 19 को होगी मंत्रिमंडल की बैठक
प्रदेश मंत्रिमंडल की 18 जून (रविवार) को होने वाली बैठक अब 19 जून को होगी। बैठक का आयोजन अपराह्न 3 बजे होगा। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने, भर्ती प्रक्रिया के लिए वैकल्पिक संस्था बनाने और मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अलावा विभागीय स्तर पर लाए गए प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
दलाईलामा से मिले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को मैक्लोडगंज में बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भेंट की। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक केवल सिंह पठानिया, भांग की वैध खेती पर अध्ययन को गठित समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य देवेन खन्ना भी मौजूद रहे। राजस्व मंत्री ने दलाईलामा को अपने गृह क्षेत्र किन्नौर आने का आमंत्रण दिया, वहीं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी दलाईलामा से कुल्लू आने का आग्रह किया।
ज्यूडीशियल सर्विस प्रतियोगी परीक्षा के लिए 1900 उम्मीदवारों के आवेदन रिजैक्ट
उच्च शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य (कालेज कैडर) के पदों के लिए लोक सेवा आयोग के पास आए आवेदनों में से 173 आवेदन रिजैक्ट हुए हैं। विभिन्न कारणों के चलते ये आवेदन रिजैक्ट हुए हैं, जिसकी सूची व विस्तृत जानकारी आयोग ने वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। यह सूची प्रोविजनली जारी की गई है और इन उम्मीदवारों को अपना रिप्रैजैंटेशन देने के लिए निर्धारित फॉर्मेट पर 19 जून तक भेजने को कहा है। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।