MC शिमला चुनाव को लेकर कांग्रेस का Manifesto जारी, शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पर होगी शिक्षकों की भर्ती, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 26, 2023 - 06:31 AM (IST)

शिमला (ब्यूराे): पिछले सप्ताह खूब गरजने व बरसने वाले मेघ इस सप्ताह भी लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने वाले हैं। नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पड़े करीब 16 हजार पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने 2 मई को नगर निगम शिमला के जिन क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव होने हैं और नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-2 में उपचुनाव होना है, उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के वित्तीय कुप्रबंधन के चलते आर्थिक बदहाली वाली स्थिति कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली बावजूद इसके जनहित में बड़े फैसले लिए जा रहे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा की टांगें कापने लगी हैं। इसी का परिणाम है कि विपक्षी दल में हलचल मची हुई है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 263 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। जीवन साथ जीने की कस्में-रस्में निभाने का वायदा करने वाला पति ही पत्नी का हत्यारा बन गया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर के पलैणीघाट के पास बिलासपुर पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की एक कार में सवार 4 लोगों को 37.65 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में 4 दिन का यैलो अलर्ट, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी
पिछले सप्ताह खूब गरजने व बरसने वाले मेघ इस सप्ताह भी लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार से शनिवार तक 4 दिनों तक यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है, जो फसलों को नुक्सान पहुंचा सकती है।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए 14 वायदे
नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शहर की जनता से 14 वायदे किए हैं तथा उन्हें पूरा करने का विश्वास दिलाया है। घोषणा पत्र सीएम सुखविंदर सिंह की तरफ से जारी किया है। 

शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पर होगी शिक्षकों की भर्ती
शिक्षा विभाग में शिक्षकों के खाली पड़े करीब 16 हजार पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की दिशा में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। इस कड़ी के तहत दूरदराज एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अस्थायी तौर पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अस्थायी भर्ती नियमित शिक्षक के आने तक होगी। 

शिमला में एमसी चुनाव सहित उपचुनाव वाले स्थानों पर 2 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राज्य सरकार ने 2 मई को नगर निगम शिमला के जिन क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव होने हैं और नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-2 में उपचुनाव होना है, उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के क्षेत्र में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और दुकानें इत्यादि 2 मई को बंद रहेंगी।

विरासत में मिली आर्थिक बदहाली से 4 वर्षों में उभर जाएगा हिमाचल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के वित्तीय कुप्रबंधन के चलते आर्थिक बदहाली वाली स्थिति कांग्रेस सरकार को विरासत में मिली बावजूद इसके जनहित में बड़े फैसले लिए जा रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और 4 वर्षों के भीतर इसके परिणाम सभी के सामने होंगे।

भाजपा का सितारा अस्त, निगम चुनाव में नहीं होने वाला उदय
नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा की टांगें कापने लगी हैं। इसी का परिणाम है कि विपक्षी दल में हलचल मची हुई है। संगठन में ऊपर से नीचे तक फेरबदल किया जा रहा है। विपक्ष के नेता ये जान लें कि भाजपा का सितारा अस्त हो चुका है और निगम चुनाव में भी इसका उदय नहीं होने वाला है। मंगलवार को राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ये बात कही। 

हिमाचल में कोरोना के 263 नए पॉजिटिव केस
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 263 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 15, चम्बा के 18, हमीरपुर के 37, कांगड़ा के 72, किन्नौर के 2, कुल्लू के 10, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 37, शिमला के 8, सिरमौर के 27, सोलन के 14 व ऊना के 22 मरीज शामिल हैं। एक दिन के अंदर 399 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 

नेपाली ने की पत्नी की हत्या, खेतों में मिला शव तो हुआ मामले का खुलासा
जीवन साथ जीने की कस्में-रस्में निभाने का वायदा करने वाला पति ही पत्नी का हत्यारा बन गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के 2 माह तक आरोपी पति इस तरह से घूमता रहा कि जैसे कुछ उसने किया ही नहीं है अपितु परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों पर पत्नी के भाग जाने का आरोप लगाते हुए अफवाह फैलाता रहा ताकि वह बच सके लेकिन सांच को आंच नहीं और आखिरकार जंगल में फैंका शव पुलिस ने बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चलती बस का दरवाजा खुला, युवती की गिरने से मौत
अवाहदेवी के साथ मंडी जिले के सरकाघाट पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को 22 वर्षीय लड़की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से नीचे गिर गई, जिसकी टौणीदेवी अस्पताल पहुंचते समय ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की अवाहदेवी से हमीरपुर वाया छतरुडू आ रही बस का अचानक दरवाजा खुलने से नेपाली मूल की पूनम गिर गई। 

हरियाणा नंबर की कार से 37.65 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 गिरफ्तार
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर के पलैणीघाट के पास बिलासपुर पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की एक कार से 37.65 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम यातायात चैकिंग पर थी तथा इसी दौरान पुलिस टीम ने स्वारघाट की तरफ से आई हरियाणा नंबर की इस कार को जांच के लिए रोका। कागजात आदि मांगने पर कार सवार लोग कुछ हड़बड़ा गए।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से देवदार के 172 स्लीपर पकड़े
वन विभाग ने लंगेरा-चम्बा मार्ग पर भटोली के पास एक ट्रक से देवदार के 172 स्लीपर पकड़े हैं। लकड़ी पर किसी प्रकार का वन विभाग का हैमर नहीं पाया गया। वहीं ट्रक चालक द्वारा वन विभाग को दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके चलते विभाग ने ट्रक को लकड़ी सहित पुलिस थाना किहार के सुपुर्द कर दिया है। वन खंड अधिकारी कुलदीप कालिया ने इस बारे पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News