CM सुखविंदर सिंह सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, प्रदेश में बनीं  27 दवाओं के सैंपल फेल, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 12:33 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो गई है। प्रदेश में बनी 27 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इसमें कालाअम्ब के निक्सी लैबारेटरीज कंपनी के अकेले 14 सैंपल फेल हुए हैं जबकि 4 अन्य उद्योगों की 2-2 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्शन में आ गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 20 विधायकों को लेकर मंगलवार को राजभवन पहुंचे। गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार आईटी एवं इनोवेशन नियुक्त किया गया है। माननीयों व उनके परिजनों को भी अब हिमाचल भवन व सदन दिल्ली तथा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरों के 1200 रुपए चुकाने होंगे। हिमाचल में दिसम्बर के महीने में मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल ट्रैक के आसपास भड़की आग के कारण दिल्ली जाने वाली बंदे भारत एक्सप्रैस प्रभावित हुई।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

मुख्यमंत्री सुुखविंदर सिंह जाएंगे दिल्ली, 16 दिसम्बर के बाद होगा मंत्रिमंडल का गठन
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुुखविंदर सिंह सुक्खू तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अब मंत्रिमंडल गठन को लेकर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों की दिल्ली दौड़ भी शुरू हो गई है। कई विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी बुधवार 14 दिसम्बर को शिमला से दिल्ली रवाना होंगे।

हिमाचल में बनीं 27 दवाओं के सैंपल फेल, ड्रग अलर्ट जारी
प्रदेश में बनी 27 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इसमें कालाअम्ब के निक्सी लैबारेटरीज कंपनी के अकेले 14 सैंपल फेल हुए हैं जबकि 4 अन्य उद्योगों की 2-2 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इस माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है जिसमें देश भर में 83 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं जिसमें हिमाचल की ही 27 दवाएं शामिल हैं।

'एक्शन' में आए CM सुखविंदर सुक्खू, सभी भर्तियों पर रोक, शिलान्यासों का ब्याैरा भी मांगा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक दिन बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पिछली भाजपा सरकार द्वारा दिए गए सभी सेवा विस्तार या पुनर्नियोजन को समाप्त करने का निर्देश दिया और इस साल एक अप्रैल से पिछले मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए सभी निर्णयों की समीक्षा करने की घोषणा की। 

डिप्टी सीएम पद के लिए कर्नल धनीराम शांडिल ने भी किया दावा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा किया है। इसके लिए वह कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने मंगलवार को उनसे मिलने का समय मांगा है। धनीराम शांडिल ने जातीय समीकरण को आधार बनाया है। अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि कांग्रेस हाईकमान छोटे से राज्य में दो उप मुख्यमंत्री बनाने को तैयार होती है या नहीं, लेकिन वह सोमवार से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

कांग्रेस के 20 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 20 विधायकों को लेकर मंगलवार को राजभवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक हर्षवर्धन चौहान, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, नंदलाल, कुलदीप सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड़, रवि कुमार, यादविंद्र गोमा, भवानी सिंह पठानिया, संजय रत्न, सुंदर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्रदत्त लखनपाल और हरीश जनारथा साथ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी साथ थे।

गोकुल बुटेल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार आईटी नियुक्त
गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार आईटी एवं इनोवेशन नियुक्त किया गया है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में वार रूम प्रभारी रहे गोकुल बुटेल को नया दायित्व सौंपा गया है। गोकुल बुटेल तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आईटी सलाहकार भी रह चुके हैं परंतु इस बार उन्हें पदोन्नति देते हुए कैबिनेट रैंक के साथ मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार आईटी एवं इनोवेशन नियुक्त किया गया है।

माननीय यहां लेंगे कमरा तो चुकाने होंगे 1200 रुपए, अधिसूचना जारी
माननीयों व उनके परिजनों को भी अब हिमाचल भवन व सदन दिल्ली तथा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरों के 1200 रुपए चुकाने होंगे, जिसकी प्रदेश सरकार की ओर से जीएडी ने मंगलवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के तहत अब मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, निगमों व बोर्डों के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को अब हिमाचल के आम लोगों की तर्ज पर हिमाचल भवन व सदन दिल्ली तथा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरों का 1200 रुपए प्रतिदिन का चुकाना होगा।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी ने मां ज्वाला के दरबार में लगाई हाजिरी
हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री ने मंगलवार को मां ज्वालामुखी के दरबार पैदल यात्रा करके मां के चरणों में हाजिरी लगाई। उन्होंने कहा कि जब भी मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव जीता है वह हरोली से पैदल माता चिंतपूर्णी और ज्वालामुखी यात्रा करके पहुंची हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। 

शिमला में 16 साल बाद दिसम्बर के महीने में सबसे गर्म दिन
हिमाचल में दिसम्बर के महीने में मौसम अपना अलग ही रंग दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। धूप के कारण दिन के समय सर्दी में गर्मियों जैसा एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सैल्सियस अधिक हो गया। 

रेल ट्रैक के पास भड़की आग ने रोकी वंदे भारत की रफ्तार
अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल ट्रैक के आसपास भड़की आग के कारण दिल्ली जाने वाली बंदे भारत एक्सप्रैस प्रभावित हुई। पटरी के किनारे लगी आग के चलते ट्रेन 1 घंटा 10 मिनट देरी से प्लेटफार्म से छूटी। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अम्ब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल ट्रैक के एक तरफ सरकंडे में आग लग गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News