हिमाचल में नई सरकार का पहला तबादला, सीमैंट के दामों में हुई बढ़ौतरी, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 05:41 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): नई सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव, डी.जी.पी. एवं वन विभाग के मुखिया की नए सिरे से तैनाती करने को लेकर कसरत तेज हो गई है। अब तक सरकार की तरफ से डी.सी. किन्नौर एवं आई.ए.एस. अधिकारी आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव वन के पद पर तबदील किया है। उनके स्थान पर एच.ए.एस. अधिकारी एवं ए.डी.एम. पूह सुरेंद्र सिंह राठौर को डी.सी. किन्नौर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। नई सरकार बनते ही सीमैंट कंपनियों ने फिर से सीमैंट के दाम 5 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में पिछले 20 दिनों में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने 3 दिसम्बर को अपने डीलरों को सीमैंट के दाम 5 से 10 रुपए प्रति बैग बढ़ाने का मैसेजदिया था लेकिन दाम सोमवार को बढ़ाए गए।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

अटल टनल रोहतांग : CM ने 5 दिन में सोनिया की शिलान्यास पट्टिका लगाने के आदेश दिए, 2020 में PM ने किया था उद्घाटन
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जहां अटल टनल रोहतांग की सोनिया गांधी द्वारा किए गए शिलान्यास की पट्टिका को हटा दिया था वहीं उसे पुन: स्थापित किया जाए।

हिमाचल में नई सरकार का पहला तबादला, डी.सी. किन्नौर बदले
नई सरकार के गठन के बाद मुख्य सचिव, डी.जी.पी. एवं वन विभाग के मुखिया की नए सिरे से तैनाती करने को लेकर कसरत तेज हो गई है। अब तक सरकार की तरफ से डी.सी. किन्नौर एवं आई.ए.एस. अधिकारी आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव वन के पद पर तबदील किया है। उनके स्थान पर एच.ए.एस. अधिकारी एवं ए.डी.एम. पूह सुरेंद्र सिंह राठौर को डी.सी. किन्नौर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। साथ ही हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के अधिकारी रितु राज वर्मा को संयुक्त सचिव से अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

BREAKING हिमाचल में फिर बढ़ाए सीमैंट के दाम, प्रति बैग 450 रुपए से 525 रुपए तक पहुंचा
नई सरकार बनते ही सीमैंट कंपनियों ने फिर से सीमैंट के दाम 5 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में पिछले 20 दिनों में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने 3 दिसम्बर को अपने डीलरों को सीमैंट के दाम 5 से 10 रुपए प्रति बैग बढ़ाने का मैसेजदिया था लेकिन दाम सोमवार को बढ़ाए गए। हालांकि सीमैंट के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अब देखना है कि प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है। इससे पूर्व प्रदेश में 21 नवम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए प्रति बैग बढ़े थे।

10 दिन के भीतर होगी ओ.पी.एस. की बहाली : अग्रिहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में 10 दिन के भीतर ओल्ड पैंशन स्कीम (ओ.पी.एस.) की बहाली करेगी। यदि इस अवधि के भीतर मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो सका, तो मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मिलकर इस निर्णय को लेंगे। मुकेश अग्रिहोत्री अपने कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज बनाया जाएगा, जिस पर चरणबद्ध तरीके से अमल किया जाएगा।

हाईकोर्ट ने दिए दिव्यांग छात्रा को एम.बी.बी.एस. कोर्स में दाखिला देने के आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट ने दिव्यांग मेधावी छात्रा नितिका चौधरी को एम.बी.बी.एस. कोर्स के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज में दाखिला देने के आदेश पारित कर दिए। पिछली सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट ने पी.जी.आई. के निदेशक को निर्देश दिए थे कि वह प्रार्थी की दिव्यांगता का आकलन करें व रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश करें। न्यायाधीश सबीना व न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने पी.जी.आई. की ओर से पेश किए गए रिकॉर्ड का अवलोकन करने के पश्चात ये आदेश पारित कर दिए।

तकनीकी विश्वविद्यालय : बी. फार्मेसी की 120 सीटों के लिए काऊंसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बी. फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री) प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 13 दिसम्बर को काऊंसलिंग होगी। तकनीकी विश्वविद्यालय ने पी.सी.आई. (फार्मेसी काऊंसिल ऑफ इंडिया) से राजकीय फार्मेसी कॉलेज सराज और नगरोटा बगवां को 60-60 सीटें भरने की मंजूरी मिलने के बाद यह काऊंसलिंग करने का निर्णय लिया है। बी. फार्मेसी की काऊंसलिंग तकनीकी वि.वि. की सामान्य प्रवेश परीक्षा (एच.पी.सी.ई.टी.) के आधार पर ही होगी।

पधर की तनुजा बनीं भारतीय सेना में मेजर
मंडी जिले के पधर उपमंडल की तनुजा सिंह भारतीय सेना में मेजर बनी हैं। वर्ष 2015 में तनुजा सिंह ने आई.एन.एच.एस. मुंबई में भारतीय सेना की मिलिटरी नॄसग सॢवस में बतौर लैफ्टिनैंट स्थायी कमीशन पास किया था और वर्ष 2017 में कैप्टन के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। वर्ष 2021 में कै. तनुजा सिंह को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पूर्वी कमांड जनरल ऑफिसर कमांडिंग कमैंडेशन मैडल से सम्मानित किया गया। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष फ्लाइंग ऑफिसर डा. चमन ने बताया कि अब कै. तनुजा को भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति मिली है।

कांगड़ा के मटौर में चलती टाटा नैनो गाड़ी में लगी आग
थाना कांगड़ा के अंतर्गत मटौर गांव के पास एक चलती टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान दोनों तरफ ट्रैफिक जाम होने से लंबी-लंबी कतारें लग गई। दमकल विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर कार चालक ने गाड़ी से धुआं निकलते देखा तो वह कार को लगभग 100 मीटर आगे ले गया ताकि घनी आबादी को आग से बचाया जा सके।

घर पर छापेमारी, चिट्टे के साथ कांगड़ा, मंडी और चंडीगढ. के 4 युवक गिरफ्तार
जोगिंद्रनगर  पुलिस ने छापे के दौरान 31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर पुलिस ने सैंथल के बलोहल गांव में गुप्त सूचना पर देशराज के घर छापेमारी की। इस दौरान देशराज के साथ अमन भाटिया निवासी बीड़ कांगड़ा, निखिल कुमार निवासी मुशैहरा चौंतड‍़ा और राजेश कुमार गांव भलेट निवासी चंडीगढ. को 31 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने दी CM सुक्खू को बधाई, साथ काम करने की आशा भी जताई
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी है। उन्हें ट्वीट कर लिखा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश राज्य के साथ ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने की आशा करता हूं। बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से बात करने की पहल के लिए पीएम मोदी की तारीफ की थी।

भाजपा की हार पर धवाला के बाद अब नेगी बोले- यहां उम्मीदवार को एड्स जैसी ग़भीर बीमारी, फिर भी हम चुप रहे
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट रहा है। कांगड़ा के अब अब किन्नौर में जयराम सरकार में प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष रहे और किन्नौर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सूरत नेगी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए बागियों को  कारण बताया है। नेगी ने अपनी हार के लिए उनके खिलाफ लड़ने वाले बागी प्रत्याशी तेजवंत सिंह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जिला में पार्टी के कैडर में उन्होंने दुष्प्रचार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News