हिमाचल के 5 HPS अधिकारियों काे मिला IPS का तमगा, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:04 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के 5 एचपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल किया गया है। इस कड़ी में प्रदेश के गृह विभाग ने वीरवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बीते 24 फरवरी को जारी की गई अधिसूचना को संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। चयन सूची-2023 और चयन सूची-2024 के तहत 5 अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश कैडर में आईपीएस के रूप में नियुक्ति दी गई है। आईपीएस कैडर में शामिल किए गए अधिकारियों में एसपी लीव रिजर्व पीटीसी डरोह शमशेर सिंह, एसपी (एसआईयू) स्टेट विजिलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला वीरेंंद्र कालिया, एसपी पीटीसी डरोह भूपिंदर सिंह, एसपी स्टेट विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो साऊथ रेंज नरेश कुमार तथा एसपी मंडी विनोद कुमार शामिल हैं।

 प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपना प्रभार ग्रहण करने संबंधी प्रतिवेदन तत्काल विभाग को प्रस्तुत करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कार्मिक विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जो अधिसूचना जारी की गई है, उसके अनुसार सभी अधिकारी 1 वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे और उन्हें जरूरी इंडक्शन ट्रेनिंग भी देनी होगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News