सीएम जयराम ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना, बीएससी में फेल होने पर छात्रा को लगा सदमा, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 07:01 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। स्नातक प्रथम वर्ष के परिणामों को लेकर उपजे विवाद के बीच कई विद्यार्थियों को सदमा लगा है। स्नातक प्रथम वर्ष में फेल हुए विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पुनर्मूल्यांकन का परिणाम आने तक सशर्त स्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दी है। फ्रैंडशिप पीक में लापता हुए शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का 11वें दिन भी कोई सुराग पता नहीं लगा है। हिमाचल भी सैक्सटॉर्शन के मामलों से अछूता नहीं रहा है। साइबर पुलिस सैक्सटॉर्शन से जुड़े कई मामलों की जांच में जुटी हुई है। इनमें एक केस 1 करोड़ की जबरन वसूली से भी जुड़ा है। कुल्लू जिले के निरमंड में 2 लोगों ने राजस्थान एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी अजय कुमार को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल की चढ़ाई नहीं चढ़ पाए अरविंद केजरीवाल, फूल गई सांसें : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पार्टी का गठन किया था लेकिन केजरीवाल सरकार ने 8 साल के छोटे से कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं तोड़ दी हैं, जिसका उदाहरण पूरे देश में नहीं मिलता है। 

बीएससी में फेल हुई छात्रा को लगा सदमा, पैरालिसिस से ग्रस्त पिता पहुंचा विश्वविद्यालय
स्नातक प्रथम वर्ष के परिणामों को लेकर उपजे विवाद के बीच कई विद्यार्थियों को सदमा लगा है। इस बीच जयसिंहपुर की रहने वाली बीएससी प्रथम वर्ष में फेल हुई एक छात्रा को भी सदमा लगा है और वह डिप्रैशन में चली गई है। छात्रा को विश्वास नहीं हो रहा है कि वह पेपर अच्छे होने के बाद भी बीएससी प्रथम वर्ष में फेल कैसे हो गई। फेल होने पर छात्रा ने अब काॅलेज जाना भी बंद कर दिया है और घर से बाहर भी नहीं निकल रही है। 

स्नातक प्रथम वर्ष में फेल विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष की कक्षाएं लगाने की सशर्त अनुमति
स्नातक प्रथम वर्ष में फेल हुए विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पुनर्मूल्यांकन का परिणाम आने तक सशर्त स्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दी है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से अधिसूचना जारी की गई। इससे विद्यार्थियों को कुछ राहत मिली है। 

फ्रैंडशिप पीक में बर्फीली हवाओं और माइनस तापमान के बीज लापता पर्वतारोही की तलाश जारी
फ्रैंडशिप पीक में लापता हुए शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का मंगलवार को भी कोई सुराग पता नहीं लगा। लापता पर्वतारोही की तलाश के लिए डोगरा स्काऊट और आईटीबीपी के जवान भी फ्रैंडशिप पीक में पहुंच गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली की रैस्क्यू टीम भी सर्च ऑप्रेशन में जुटी है। समय बीतने के साथ आशुतोष के मिलने की उम्मीद भी टूटती जा रही है। पिछले 11 दिनों से उसकी तलाश की जा रही है। 

सैक्सटॉर्शन के जाल में फंसा कर सेवानिवृत्त अधिकारी से 1 करोड़ की जबरन वसूली
हिमाचल भी सैक्सटॉर्शन के मामलों से अछूता नहीं रहा है। साइबर पुलिस सैक्सटॉर्शन से जुड़े कई मामलों की जांच में जुटी हुई है। इनमें एक केस 1 करोड़ की जबरन वसूली से भी जुड़ा है। पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी है, जो शातिर के जाल में फंस कर अपनी जमापूंजी गंवा बैठे। हालांकि जांच के अंतर्गत 30 लाख की राशि फ्रीज करवाई जा चुकी है। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। 

एचपीयू ने दिए ग्रेस मार्क्स, 8 अंक मिलने पर भी पास नहीं हुए 80 प्रतिशत विद्यार्थी
स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए हैं। ग्रेस मार्क्स के तौर पर 8 अंक मिलने के बाद भी 80 प्रतिशत विद्यार्थी पास नहीं हो पाए हैं। विश्वविद्यालय के ऑर्डीनैंस के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स का लाभ देकर राहत प्रदान करने का प्रयास किया गया और एक प्रतिशत ग्रेस मार्क्स सभी विद्यार्थियों को दिए गए हैं।

निरमंड में डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारा व्यक्ति, 2 आरोपी गिरफ्तार
कुल्लू जिले के निरमंड में 2 लोगों ने राजस्थान एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हमीरपुर जिले के कोट छमांदला के सुमित की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ। वह वारदात का प्रत्यक्षदर्शी है। उसने पुलिस को बताया कि मंडी जिला के नारला के पवन और बल्ह के प्रवीण ने निरमंड के तमियूनी में व्यक्ति को डंडों से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

नाबालिग लड़की से दुराचार के दोषी को 25 साल का कठोर कारावास
नाबालिग लड़की से दुराचार करने के मामले में शिमला की विशेष जज की अदालत ने दोषी अजय कुमार को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर 25000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पोक्सो शिमला ने मामले से जुड़े तथ्यों, रिकॉर्ड व साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात यह पाया कि दोषी के खिलाफ दोष पूरी तरह से साबित होता है। 

सुंदरनगर के डोढवां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की पंचायत कपाही के गांव डोढवां में मंगलवार सुबह युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार और पुलिस थाना की टीम द्वारा जांच अमल में लाई जा रही है लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि युवक की मौत का कारण क्या रहा है। 

जंगल में लकड़ी लाने गई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
चम्बा जिले की रठियार पंचायत जंगल में लकड़ी लाने गई महिला की गिरने से मौत हो गई है। महिला की पहचान राज कुमारी पत्नी सोभिया राम निवासी गांव मियाड़ीगला के रूप में हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। सोमवार को राज कुमारी सुबह करीब साढ़े 9 बजे जंगल से लकड़ी लाने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता सताने लगी और उन्होंने आसपड़ोस में पता किया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News