Himachal: स्टाफ सहायक नर्स की परीक्षा 4 व 5 मई को होगी, जारी हुआ परीक्षा शेड्यूल
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 03:32 PM (IST)
हमीरपुर, (ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-25026 की भर्ती के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 4 और 5 मई को होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी. इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर सकेंगे। वहीं रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एस.एम.एस. के माध्यम से भी भेजी जाएगी।
उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वैबसाइट या अपने मोबाइल पर एस.एम.एस. और ई-मेल पर ताजा स्टेटस चैक करते रहने की अपील की है।

