Himachal : स्प्रे करते समय 26 वर्षीय युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 11:12 AM (IST)
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर स्प्रे करते समय 26 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सुजानपुर थाना के अंतर्गत 27 अगस्त को खेतों में स्प्रे करते हुए 26 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे स्थानीय अस्पताल से रैफर करके डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

