ओमान में तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में हिमाचल के 23 वर्षीय नाविक की मौत, परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 01:35 PM (IST)

Hamirpur News : ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले  एक तेल टैंकर पर हुए भीषण हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक युवा नाविक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव और पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। वह जहाज पर डेक कैडेट के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले जहाज पर बुधवार को अमेरिकी हमला हुआ था। इस हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय मौजूद थे। इनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन इस हमले में आदित्य शर्मा की मौत हो गई।

वहीं, आदित्य की मौत की खबर मिलते ही गांव और पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने की है। 
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News