मिक्स मार्शल आर्ट फाइट में पहली बार दिल्ली में दमखम दिखाएगी हिमाचल की बेटी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 04:18 PM (IST)

नूरपुर (भूषण) : एक मिक्स मार्शल आर्ट फाइट में पहली बार हिमाचल की एक बेटी जल्द ही भाग लेगी। नूरपुर तहसील की ठेहड़ पंचायत के कूखेर गांव में रहने वाली अनीता (19)  ने जूडो, कुश्ती, बॉक्सिंग में राज्य स्तरीय और नेशनल प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुकी है। इतना ही नहीं वह पिछले 1 वर्ष से मिक्स मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रही है चंडीगढ़ ट्रायल पास करने के बाद दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेगी और प्रदेश की पहली खिलाड़ी होगी। अनीता का मानना है बेटियां कुछ भी कर सकती हैं बस उन्हें मौका मिलना चाहिए अपने मां-बाप और देश का नाम बहुत रोशन कर सकती हैं।
PunjabKesari
प्रशिक्षण दे रहे अमित राणा ने बताया कि जब बें नूरपुर आए थे तो यहां के हालात बहुत खराब लगे। उनका कहना है कि लड़के और लड़कियां नशे और मोबाइल की लत में डूबे थे। उन्हें अपनी फिटनेस और खेलकूद के बारे में जरा भी रुचि नहीं थी उन्हें इस चीज से निकालने के लिए खेलों का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि पहले ही साल में बच्चों ने राज्यस्तरीय और नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते। जिसके साथ उन्ह बच्चों ने नूरपुर का नाम प्रदेश में चमकाया। लड़कियों को बड़ा प्लेटफार्म देने के लिए मिक्स मार्शल आर्ट को चुना और उसकी ट्रेनिंग दी। चंडीगढ़ में हुए ट्रायल को पास करने के बाद 20 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली दूसरी मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में अनीता भाग लेगी और साथ ही इस खेल में भी पहली बार हिमाचल की उपस्थिति दर्ज करवाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News