Himachal Express: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, खुद सड़कों के गड्ढे भर सरकार के मुंह पर मार

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 05:07 PM (IST)

शिमला : हिमाचल में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी सप्ताह प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। तो अब एक क्लिक पर पढ़िए राज्य की बड़ी खबरें।

मौसम ने फिर की हिमाचल को सताने तैयारी
हिमाचल में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी सप्ताह प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 10 से 13 दिसम्बर को प्रदेश में कई जगह बारिश व बर्फबारी होगी। इस दौरान शिमला शहर में भी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि दस दिसम्बर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने से कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

कुल्लू में आग का तांडव
कुल्लू की सैंज घाटी के भलाण-दो पंचायत के खनियारगी गांव में आग लगने से एक लकड़ी से बना काष्ठकुणी शैली का मकान जलकर राख हो गया। आग सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास लगी। जिसमें लाखों की संपत्ति राख ही गई। मिली जानकारी के अनुसार रेवती राम के परिवार के सभी 3 सदस्य खेत में काम करने गए थे।

सरकार के मुंह पर तमाचा
हिमाचल प्रदेश में सड़क पर बने गड्ढे अब लोगों को परेशान करने लगे हैं। विभागीय लापरवाही देखकर रविवार को कुछ लोग गड्ढे भरने के काम में खुद ही लग गए हैं। जोकि नौकरशाही को आइना दिखाने के लिए काफी है। मामला कांगड़ा के भौरा खंड का है। जहां यह लोग रास्ते की खस्ता हालत को देखकर खुद ही गड्ढे भरने में लग गए। वह अपने साथ औजार भी लाए है जिससे कि उन्हें सड़कों के गड्ढे भरने में सहायता मिले।

चलती बस से गिरी महिला
हिमाचल प्रदेश में निजी बस चालकों की लापरवाहियां थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इन लापरवाह चालकों की वजह से आए दिन लगातार सड़क हादसे पेश आ रहे हैं वहीं ताजा घटनाक्रम में मंडी से सुंदरनगर रूट पर चलने वाली कृष्णा बस में एक महिला मंडी से सुंदरनगर के लिए सवार हुई। इसी दौरान उसने नरेश चौक के समीप चालक और परिचालक से बस से उतरने के लिए कहा।

संजौली की गलियों में घूम रहा तेंदुए
संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इन दिनों तेंदुए की दहशत से लोग डर हुए हैं। रात को तेंदुआ कॉलोनी में घूमता हुआ नजर आ रहा है। तेंदुआ कॉलोनी में कुत्तों के शिकार के लिए वहां पहुंच रहा है। कॉलोनी में पालतु कुत्तों के अलावा आवारा कुत्तों की भी काफी संख्या हैं। इन कुत्तों के शिकार की तलाश में तेंदुआ वहां आ जाता है। तेंदुए की वजह से लोगों ने शाम को घर से निकलना बंद कर दिया है। रविवार सुबह भी तेंदुआ एक घर मे जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ। तेंदुआ रात को लोगो के घरों में पहुंच जाता है।

142 वर्षों के बाद विक्टोरिया पुल होगा रिटायर
ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के साथ 25 करोड़ की लागत से समानांतर नया पुल बनकर तैयार हो गया है, जिसका आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ 142 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शहर का ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल वाहनों के भार से मुक्त होने जा रहा है और इसे दोनों ओर के यातायात दबाव से निजात मिलेगी। प्रशासन की मानें तो आज से पैदल यात्रियों की आवाजाही इस पुल से जारी रहेगी, लेकिन वाहनों के चलने पर आज से प्रतिबंध लग जाएगा।

BRO के कमाल से 5वीं बार बहाल हुआ रोहतांग दर्रा
बी.आर.ओ. ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए दिसम्बर महीने में 5 फुट बर्फ से लदे रोहतांग दर्रे को बहाल कर लिया है। बी.आर.ओ. की हिम्मत व हौसले का ही कमाल है कि वाहन रविवार से रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल का रुख कर सकेंगे, साथ ही 3 सप्ताह से लाहौल घाटी में बंद लोग भी रोहतांग होते हुए कुल्लू-मनाली का रुख कर सकेंगे।

शिमला से चंडीगढ़ जा रही वोल्वो बस पलटी
​​​​​​शनिवार देर सायं कालका-शिमला एन.एच.-5 पर कंडाघाट के पास शिमला से चंडीगढ़ जा रही सी.टी.यू. की वोल्वो बस (नंबर सी.एच. 01 जी.ए. 1453) सड़क पर ही पलट गई। इस कारण बस में करीब 30 लोग सवार थे जिनमें से 13 घायल हो गए। इसमें से एक घायल युवक सिकंद (21) को कंडाघाट अस्पताल में उपचार देने के बाद शिमला अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। कुछ घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया तो कुछ को शिमला अस्पताल भेजा गया है।

30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
शनिवार सायं करीब 6 बजे फायर ऑफिसर बद्दी को विजीलैंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी सुन्नी सैनी के मुताबिक करीब एक माह पहले उद्योग के लिए विभाग की एन.ओ.सी. देने के लिए 50000 मांगे थे। इसी बीच उनकी बातचीत चलती रही और मामला 30 हजार में सैटल हुआ। फिर शनिवार का टाइम सैटल हुआ कि आप सुबह हनुमान चौक के पास आ जाओ, फिर उसके बाद बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर सैंट्रल बैंक के पास होटल में शाम का समय तय हुआ।

मंडी में जुटेंगे 18 राज्यों के फुटबाल खिलाड़ी
देश की सबसे प्रतिष्ठित हीरो डा बीसी रॉय फुटबाल स्पर्धा इस बार मंडी में 10 दिसम्बर से खेली जाएगी। प्रतियोगिता में देशभर के 18 राज्यों की टीमें शिरकत करेंगी। हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के मीडिया को-ऑर्डीनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच मंडी के पड्डल मैदान तथा सुंदरनगर के एम.एल.एस.एम. डिग्री कालेज में संयुक्त रूप से करवाए जाएंगे। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने इस प्रतियोगिता के आयोजन का जिम्मा हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ तथा जिला फुटबाल संघ को संयुक्त रूप से सौंपा है।

प्रदेश में पहली हिमालयन व्हील चेयर क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन
व्हील चेयर फैडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से हमीरपुर के सुजानपुर में प्रदेश की पहली हिमालयन व्हील चेयर क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता में पंजाब, हिमाचल की संयुक्त टीम के अलावा हरियाणा, उत्तरप्रदेश व छतीसगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं । दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम सुजानपुर शिल्पा वेक्टा ने किया तो कार्यक्रम में वश्ष्ठि अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर ने शिरकत की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News