Himachal Weather Update : हिमाचल में 4 दिन होगी भारी बारिश, ''येलो अलर्ट'' जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 12:23 PM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के कारण कुल 67 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। वहीं, शिमला मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया।

12 बिजली ट्रांसफार्मर हुए प्रभावित

शुक्रवार शाम तक बंद सड़कों में मंडी में 27, कुल्लू में 16, कांगड़ा में सात, सिरमौर में छह, ऊना में चार, चंबा और शिमला में तीन-तीन और लाहौल-स्पीति जिले में एक सड़क शामिल थी। इसके अलावा, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, 12 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में (गुरुवार शाम से), नाहन में 51 मिमी बारिश हुई, इसके बाद बरथिन में 34.8 मिमी, धौलाकुआं में 34.5 मिमी, धर्मशाला में 30.3 मिमी, नैना देवी में 28.2 मिमी और गुलेर में 20.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 अगस्त से 28 अगस्त के बीच, राज्य में 203.8 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 241.4 मिमी होती है; इस तरह बारिश में 14 प्रतिशत की कमी रही।

1,183 करोड़ रुपए का नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 103 लोगों की मौत हुई है और राज्य को कुल 1,183 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News