Weather Report : हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 10:29 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में शुक्रवार से एक बार फिर से मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं, वहीं शनिवार से प्रदेश में भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में मैदानी व मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बारिश हो सकती है, वहीं ऊपरी इलाकों में फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 22 से 25 अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा। 23 और 24 को 2 दिन भारी बारिश व बर्फबारी को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 23 और 25 अक्तूबर को प्रदेश में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। बारिश व बर्फबारी से प्रदेश के लोगों को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, ऐसे में फिर से प्रदेश में ठंड का प्रकोप शुरू हो जाएगा। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 31.9, बिलासपुर में 31.0, सुंदरनगर में 29.5, हमीरपुर में 29.2, भुंतर में 29.0, कांगड़ा-नाहन में 28.8, चम्बा में 28.2, धर्मशाला में 24.6, शिमला में 22.4, कल्पा में 19.0, डल्हौजी में 18.9 और केलांग में 15.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी आना शुरू हो गई है। बुधवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 6.6, मनाली में 6.8, भुंतर में 10.3, सोलन में 11.7 और शिमला में न्यूनतम तापमान 12,8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News