Kangra : 2 लापता छात्रों का 45 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, सर्च अभियान जारी
punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 05:21 PM (IST)
Kangra News : जिला कांगड़ा के देहरा स्थित सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी बलाहर से 27 जुलाई को लापता हुए 2 छात्रों कृष और सक्षिब का डेढ़ माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों छात्र घर लौटते समय फेरा में व्यास नदी के किनारे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए थे।
पुलिस ने करीब 6 दर्जन वाहनों की जांच, परिजनों द्वारा जताई गई अपहरण की आशंका के तहत एक रिश्तेदार की कॉल डिटेल और गतिविधियों की पड़ताल की, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। एएसप नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच और सर्च अभियान जारी रखे हुए है।

