बारिश के साथ आए तेज तूफान ने बरपाया कहर, दर्जनों पेड़ गिरे (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 12:27 PM (IST)

सुजानपुर (अरविंदर): हमीरपुर के सुजानपुर में 15 मिनट के तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस तूफान ने सुजानपुर शहर का नक्शा ही बदल कर रख दिया। तबाही के इस मंजर में 2 दर्जन वृक्ष धड़ाम हो गए और इतनी ही संख्या में गाड़ियों को नुक्सान हुआ है। सबसे ज्यादा नुक्सान शहर के 2 रिहायशी मकान और 2 व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह धड़ाम हो गए हैं। सुजानपुर शहर से निकलने वाले मुख्य रास्ते सुजानपुर टीहरा मुख्य मार्ग में बड़ा वृक्ष गिर जाने से बंद हो गया है। वैकल्पिक मार्ग सुजानपुर डेरा से यातायात आवाजाही शुरू करवाई गई है। सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग नौली पुल के पास पेड़ गिर जाने से बंद हुआ है। 
PunjabKesari

इसी तरह सुजानपुर-पालमपुर मार्ग विश्राम गृह के पास वृक्ष गिर जाने से यातायात सुविधा से कट हो गया है। सुजानपुर प्रशासन की विभागीय मशीनरी व विभागीय अधिकारी-कर्मचारीमौके पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं। उधर, पूरे शहर में विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से नुक्सान हुआ है, उस हिसाब से 24 घंटे तक विद्युत सप्लाई बहाल होना मुश्किल लगता है। सुजानपुर एस.डी.एम. निवास में भी नुक्सान हुआ है। उनके निवास पर भी एक बड़ा वृक्ष गिर गया है। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय एस.डी.एम. का परिवार घर में नहीं था। शहर की 2 दर्जन गाड़ियां, जिसमें टैक्सी एवं प्राइवेट वाहन शामिल हैं, नुक्सान की जद्द में आए हैं। अधिकतर वाहनों के शीशे टूट गए हैं तथा कुछेक वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News