जज्बे को सलाम : बर्फबारी में 6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंची हैल्थ वर्कर, बच्चों को लगाई वैक्सीन

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 10:02 PM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर शेयर किया वीडियो, महिला कर्मी की तारीफों के बांधे पुल
गोहर/जंजैहली (ख्यालीराम):
मंडी जिले के सराज क्षेत्र के थाची में एक स्वास्थ्य कर्मी बर्फबारी के बीच 6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंची और बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट से शेयर किया है और इस कर्मी की तारीफों के भी पुल बांधे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साहस की पराकाष्ठा उम्मीद की किरण है और देश की हैल्थ आर्मी देश का अभिमान है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर शेयर किया है। 

क्या कहती हैं हैल्थ वर्कर संगीता देवी

थाची अस्पताल में बतौर फीमेल हैल्थ वर्कर संगीता देवी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति या स्कूल के बच्चे वैक्सीन के बिना न रह जाएं जिससे उन्हें महामारी चपेट में ले ले। सरकार के आदेशानुसार ड्यूटी में कोई कोताही सामने न आए इसलिए मौसम की परवाह किए बगैर मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो का उन्हें कोई ज्ञान नहीं है और न यह मालूम है कि किसने यह वीडियो बनाई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News