बिलासपुर में स्वास्थ्य मंत्री ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 04:13 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : जिला बिलासपुर के कोठीपुरा में आज खेल महाकुंभ का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से किया गया। कोठीपुरा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सेहजल ने खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। उनके साथ भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे। कोठीपुरा पहुंचने पर मंत्री राजीव सहजल का स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। दीपक प्रज्वलित करके उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री राजीव सहगल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना कि खेल को खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य है। हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे बीमारियों से दूर रहे स्वस्थ रहे इसको लेकर यह  खेल महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन बास करता है इसलिए खेलें शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हमारे शरीर का सर्वांगीण विकास जहां खेलों से होता है। वहीं पर खेलों के क्षेत्र में जो नाम उभरकर सामने आते हैं वह देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह खेल महाकुंभ ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने उनके स्वास्थ्य ठीक हो वह खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़े देश और प्रदेश का नाम रोशन करें इसी आशा के साथ यह खेल महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News