नाहन में अवैध कब्जों पर HC सख्त, कब्जाधारियों में हड़कंप, धारा 144 लागू

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 05:17 PM (IST)

नाहन (सतीश): अवैध कब्जों को लेकर ऐतिहासिक शहर नाहन में हड़कंप मच गया है। नाहन शहर में अवैध कब्जों पर पहली बार बड़े स्तर पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद नाहन शहर में वीरवार से अवैध कब्जा हटाने शुरू कर दिए जाएंगे। इससे पहले जिला दंडाधिकारी व डी.सी. सिरमौर ललित जैन ने धारा 144 लागू कर दी है, जिसके मद्देनजर यहां सभी लाइसैंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने होंगे।

280 में से 68 अवैध कब्जे हुए आइडैंटिफाई

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने बताया कि पिछले एक दशक से 280  मामले लंबित थे। जसवंत नगर पालिका नाहन ने उचित कार्रवाई करने के बाद रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी थी, जिनमें से हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद अब शहर में 68 अवैध कब्जे आइडैंटिफाई किए गए हैं, जिनको हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस बाबत अवैध कब्जाधारियों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके थे, साथ ही उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाए रखने व हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करने की अपील भी की है।

6 घंटे के भीतर खाली करने होंगे अवैध कब्जे

अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए हैं कि 6 घंटे के भीतर अवैध कब्जे को खाली कर दें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो खुद नगर परिषद अवैध कब्जों को हटाएगी। वहीं इस बारे में लोगों का यह कहना है कि बहुत कम वक्त नगर परिषद द्वारा इस बारे में उन्हें दिया गया है जबकि इस बारे में उन्हें पहले से सूचित किया जाना चाहिए था। कुल मिलाकर अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वीरवार से यहां अवैध कब्जे हटाने शुरू किए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन किस स्तर पर यह कार्रवाई अमल में लाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News