झुलसे युवक की पी.जी.आई. में मौत

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 08:42 PM (IST)

हरोली : विधानसभा हरोली के दौलतपुर (पंजावर) के आग से झुलसे युवक की चंडीगढ़ में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दौलतपुर निवासी युवक रवि चंद (26) पुत्र प्रेम सिंह इसी माह 14 तारीख को किन्हीं परिस्थितियों में आग से झुलस गया था। उसे इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखकर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। शनिवार को उसकी पी.जी.आई. में मौत होने की सूचना पंडोगा पुलिस को मिली। इस बारे में डी.एस.पी. कुलविन्दर सिंह ने बताया कि दौलतपुर निवासी युवक को आग में झुलसने के बाद इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे पी.जी.आई. के लिए रैफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि युवक की मौत की सूचना उन्हें आज ही प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News