Hamirpur: सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के 390 पदों के लिए आवेदन 4 मई तक

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 09:01 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने सीबीएसई स्कूलों में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के 78-78 पदों तथा काॅमर्स के 156 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 4 मई रात 11.59 बजे तक खुला रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News