Hamirpur: चाेरी कर सहारनपुर ले जाकर 27 हजार रुपए में बेची भैंस, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:52 PM (IST)
हमीरपुर (अजय): सदर थाना के अंतर्गत 5 अप्रैल को दड़ूही क्षेत्र से भैंस चोरी होने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सहारनपुर से ताल्लुक रखते हैं, परन्तु काफी अरसे से हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में भैंसों का व्यापार कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान सहजाद पुत्र इरफान और सलमान निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसारत गत 5 अप्रैल की रात को ये दोनों आरोपी हमीरपुर के दड़ूही निवासी रूपदीन पुत्र खैरदीन की भैंस को ट्राले में सहारनपुर ले गए थे। वहां उन्होंने भैंस को 27,000 रुपए में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलने के उपरांत सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें उनका ट्राला आइडैंटिफाई हुआ था।
उसके उपरांत पूछताछ में उन्होंने अपने गुनाह को कबूल किया। पुलिस ने ट्राला चालक सलमान को शनिवार रात को गिरफ्तार किया, जबकि ट्राले में सवार दूसरे व्यक्ति सहजाद पुत्र इरफान को रविवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सहजाद करीब 12 वर्षों से डिडवीं-टिक्कर में रहकर भैंसों का व्यापार करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने दोनों को..... दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।

