Himachal: मिस्र में अनुराग सिंह ठाकुर की बैठक, सीनेट ने भारत के साथ की एकजुटता की बात

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 08:43 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्रवाई ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से भारत की ओर से विदेश यात्रा पर हैं। ठाकुर का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 सांसदों के साथ अफ्रीकी देश मिस्र में प्रवासी भारतीयों व दूतावास के अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र में मुस्तकबल वतन पार्टी के सीनेटर होसम अल खौली, सांसद हजम उमर, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष, सीनेट के सदस्यों ने मिस्र की विदेश मामलों पर संसदीय समिति एवं विदेश मामलों पर मिस्र की परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरैंस की नीति को स्पष्ट किया। इस दौरान सीनेट ने भारत के साथ एकजुटता की बात को दोहराते हुए घनिष्ठ रणनीतिक सांझेदारी को दिए जाने वाले महत्व को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News