Hamirpur : साइंटिफिक असिस्टेंट का फाइनल परिणाम घोषित, यहां करें चेक

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 04:10 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेंसिक) के एक पद को भरने के लिए पोस्ट कोड-25021 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस पद के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 32 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 4 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 7 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद इस पद के लिए अंशुल शर्मा का चयन किया गया है।

सचिव ने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma