Hamirpur: जेई सिविल की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 11:16 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों को पोस्ट कोड-26016 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 372 उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 15 अक्तूबर से आरंभ होगी।

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सैल्फ अटैस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाऊनलोडिड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News