ग्रीन फीस का भुगतान नहीं करने पर अब लगेगा 1500 रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 04:08 PM (IST)

शिमला (वंदना): राजधानी में नगर निगम जल्द ही बाहरी राज्यों से आले वाले वाहनों से ग्रीन फीस वसूल करेगा, इसके लिए निगम ने जुर्माना राशि को 2 हजार रुपए से घटाकर 1500 रुपए कर दिया है जबकि दोपहिया वाहनों पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा। इससे पूर्व नगर निगम ने ग्रीन फीस का भुगतान नहीं करने वालों पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया था लेकिन पैनल्टी अधिक होने पर इसमें कटौती कर दी गई है। मामला अंतिम स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष रखा जाएगा। 

खास बात यह है कि  नगर निगम ग्रीन फीस व्यवस्था शुरू होने के पहले तीन महीनों तक बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर जुर्माना नहीं लगाएगा इसके बाद पैनल्टी लगाई जाएगी। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि नगर निगम ने जुर्मान राशि 2 हजार से घटाकर 1500 रुपए कर दी है जबकि दोपहिया वाहनों पर 500 रुपए पैनल्टी लगाई जाएगी। नगर निगम को ग्रीन फीस से सालाना 12 करोड़ की आमदनी होनी प्रस्तावित है। सालों से निगम की यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है जिससे निगम को वित्तिय नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। निगम के पास एकमात्र अपनी इनकम बढ़ाने का ये बड़ा सोर्स है। ऐसे में अब निगम जल्द ही इसे शुरू करने में जुट गया हैं। 

मोबाइल एप व कैश काऊंटर से कर सकते है भुगतान
नगर निगम की ओर से ऑनलाईन मोबाईल एप्प के जरिए ग्रीन फीस का भुगतान करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है इसके अलावा ऑफ लाईन कैश काऊंटरों के जरिए भी पर्यटक ग्रीन फीस जमा करवा सकते है। निगम ने मनाली की तर्ज पर इस व्यवस्था को शुरू करने का फैसला लिया था।  

निगम ने ग्रीन फीस की ये दरें की है निर्धारित
नगर निगम ने फीस की दरें तय की है। दोपहिया वाहन से 50 रुपए, चार पहिया वाहन से 200 रुपए और इससे बड़े वाहनों से 300 रुपए फीस वसूल की जाएगी। यह फीस सात दिन की रखी गई है। प्रर्यटक ऑनलाइन निगम की एप में जाकर अपना गाड़ी नंबर डालकर फीस जमा करवा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News