पुण्यतिथि पर हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करना भूली सरकार

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 06:33 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): कोरोना संकट के बीच प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सरकार की तरफ से श्रद्धांजलि देने का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से हिमाचल निर्माता के योगदान को जरूर याद किया। इसके अलावा रिज मैदान पर डॉ. परमार की प्रतिमा के समक्ष न तो नगर निगम शिमला और न ही सरकार की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से पार्टी कार्यालय में चंद नेताओं ने हिमाचल निर्माता के छायाचित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर और जिला कांग्रेस शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से डॉ. परमार को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News