सरकार ने 3 माह के भीतर पॉलिसी बनाने का दिया आश्वासन, NHM कर्मियों ने वापस ली हड़ताल

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 06:52 PM (IST)

सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री के साथ सार्थक वार्ता के बाद लिया निर्णय
शिमला (योगराज):
पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने आज हड़ताल समाप्त कर दी है। सचिवालय में हुई स्वास्थ्य मंत्री के साथ वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया। एनएचएम कर्मचारी सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर सरकार ने 3 महीने के भीतर पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया है। एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमी चंद और महासचिव गुलशन कुमार ने बताया कि आज स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सहजल के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है और स्वास्थ्य मंत्री ने एक कमेटी का गठन कर मांगों को 3 महीने के भीतर हल करने का आश्वासन दिया है, जिस पर एनएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है और कल से कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News