Gold and Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानें हिमाचल में आज क्या है भाव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 03, 2025 - 11:47 AM (IST)

हिमाचल डैस्क: जून महीने की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अगर आप आज  सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें। मंगलवार को सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। जहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 330 रुपए महंगा होकर 99,060 रुपए पर पहुंच गया, वहीं 1 किलो चांदी के भाव में भी 100 रुपए की तेजी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,100 रुपए हो गई है। हिमाचल प्रदेश में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 90,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत चंडीगढ़ की कीमत के अनुरूप है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,060 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 100,100 रुपए प्रति किलोग्राम है। ये दरें बदल सकती हैं, इसलिए सबसे ताजा जानकारी के लिए हमेशा स्थानीय ज्वैलर्स या बैंकों से संपर्क करना सबसे अच्छा है। 

हिमाचल प्रदेश में 22 कैरेट सोने का भाव 
1 ग्राम : 9,095 रुपए
8 ग्राम : 72,400 रुपए
10 ग्राम : 90,950 रुपए

हिमाचल प्रदेश में 24 कैरेट सोने का भाव 
1 ग्राम : 9,906 रुपए
8 ग्राम : 76,024 रुपए
10 ग्राम : 99,060 रुपए

देश के प्रमुख शहराें में 18 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली: 74,420 रुपए
मुंबई और कोलकाता: 74,300 रुपए
इंदौर और भोपाल: 74,340 रुपए
चेन्नई:  74,750 रुपए

22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ:  90,950 रुपए
भोपाल और इंदौर: 90,850 रुपए
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: 90,800 रुपए

 24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 99,060 रुपए
भोपाल और इंदौर: 99,110 रुपए
हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई, चेन्नई:  99,060 रुपए

1 किलोग्राम चांदी के दाम
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद: 1,00,100 रुपए
भोपाल और इंदौर:  1,00,100 रुपए
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल:  1,11,100 रुपए

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता? 
सोने की शुद्धता की पहचान ISO (Indian Standard Organization) द्वारा जारी हॉलमार्क से की जाती है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इसमें कोई मिलावट नहीं होती, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते, यह आमतौर पर सिक्कों के रूप में मिलता है। 22 कैरेट सोना लगभग 91.6% शुद्ध होता है, जिसमें 8.4% अन्य धातुएं (जैसे तांबा, चांदी, जिंक) मिली होती हैं। 18 कैरेट सोना 75% शुद्ध होता है और अधिकतर गहनों में प्रयोग होता है।

हॉलमार्क संकेत
24 कैरेट: 999
22 कैरेट: 916
21 कैरेट: 875
18 कैरेट: 750

नाेट:- सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और शुद्धता अंकित होना जरूर चेक करें, ताकि आपको असली और खरा सोना ही मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News