हिमाचल में फिर लेगा मौसम करवट, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 10:43 AM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वहीं, शनिवार को शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने को चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए 12 और 13 मई को छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग ने 11 मई से निचले, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हिमपात का अनुमान जताया है क्योंकि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। विभाग के अनुसार, 11 मई से 14 मई तक कई स्थानों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षे​त्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शुक्रवार शाम से पिछले 24 घंटे में सराहन में 25.7 मिलीमीटर बारिश हुई, उसके बाद खदराला में (14 मिमी.), रोहड़ू में (10 मिमी.), रामपुर में (3.6 मिमी.) और चोपाल में (दो मिमी.) बारिश दर्ज की गई। कल्पा में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई और बिजली चमकी।

केलांग रहा सबसे ठंडा

वहीं, केलांग में रात का समय सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक गर्मी रही और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News