Mandi: झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठा : बिंदल

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 06:16 PM (IST)

गोहर (ख्यालीराम): झूठी गारंटियों के सहारे बनी कांग्रेस सरकार से लोगों का भरोसा उठ गया है और प्रदेश में सुशासन के बजाय अराजकता का माहौल है। इसका जीता-जागता उदाहरण नालागढ़ गैंगवार और ऊना की घटनाएं हैं। ये बातें रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने चैलचौक में आयोजित नाचन भाजपा के चच्योट और नाचन मंडल की संयुक्त बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के काम ठप्प पड़े हैं और जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।

बिंदल ने दोनों मंडलों के पदाधिकारियों से बूथ से लेकर ग्राम केंद्र तक के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए 601 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राहत राशि प्रदेश सरकार को प्रेषित की है। यह राशि आपदा के कारण हुए भारी नुक्सान की भरपाई और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास एवं विकास कार्यों को तेज गति देने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर नाचन मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News