पांगी में 2 जगह गिरे ग्लेशियर, 2 गांवों का कटा संपर्क

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 04:45 PM (IST)

पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में 2 अलग-अलग स्थानों पर ग्लेशियर गिरे हैं। इससे 2 गांवों का संपर्क कट गया है, वहीं एक पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। राहत की बात यह है कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत फिंडरू के फिंडपार गांव में हुराड़ नाले में ग्लेशियर आ गया। इससे गांव के 120 घरों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। कुछ साल पहले भी फिंडपार गांव के इस नाले में ग्लेशियर आने से एक पुल क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद उक्त नाले में दूसरे पुल का निर्माण किया गया है। 

ग्लेशियर आने की वजह से मलबे के नीचे जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन दब गई है जो अब जाम है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत मिंधल के अkझल नाले में शुक्रवार सुबह जब लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी अपने ड्यूटी पर जा रहे थे तो अचानक ग्लेशियर आया है। इससे मिंधल पंचायत के दो गांव के संपर्क मुख्यालय किलाड़ से कट गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा बनाया गया इस ग्लेशियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पंचायत प्रधान भागदेई ने बताया कि उन्होंने पंचायत के सभी लोगों से आग्रह किया है कि भारी बर्फबारी में अपने घरों से ज्यादा दूर न जाएं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News