Kangra: गुप्त सूचना के आधार पर चरस सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 11:27 PM (IST)

गरली (सन्नी): नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को रक्कड़ थाना पुलिस टीम ने बाइक सवार 2 व्यक्तियों से चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाथुन-बड़ा मोड़ डांगरा रोड के पास एक बाइक (नंबर एच.पी.55सी4751) की तलाशी ली तो उसमें सवार दो व्यक्तियों से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान अजय कुमार (48) पुत्र बिशन दास निवासी गावतरे टी, डाकखाना फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर व राज कुमार (35) पुत्र दुनी चंद निवासी गांव डाकघर नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News