JEE Main Result: नाहन के आदित्य ने जेईई मेन्स सेशन 2 में 99.08 प्रतिशत अंक किए हासिल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 04:49 PM (IST)
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के नाहन के एक होनहार छात्र आदित्य जसवाल ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स के दूसरे सत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी परिणामों में आदित्य ने 99.08 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आदित्य की यह सफलता कोई संयोग नहीं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और निरंतरता का परिणाम है। इससे पहले आदित्य ने जेईई मेन्स सत्र 1 में भी 98.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया था। अब दूसरे सत्र में अपने स्कोर में और सुधार करते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया है कि द्दढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
आदित्य की इस शानदार सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी आगे बढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उनके परिवार और शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

