Bilaspur: छत से गिरकर 4 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 05:41 PM (IST)

घुमारवीं (जम्वाल): थाना घुमारवीं के तहत कन्दरौर क्षेत्र के नाल्टी गांव में दूसरी मंजिल की छत से गिरकर 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मृतक बच्चे की पहचान राहुल पुत्र हरद्वारी निवासी तहसील एवं जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरद्वारी अपने परिवार के साथ नाल्टी गांव में रह रहे हैं। शुक्रवार शाम को राहुल घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने घटना को दुर्घटनावश बताया है और किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News