पंचतत्व में विलीन हुईं किरण बाली, सीएम सुक्खू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 07:00 PM (IST)

कांगड़ा/नगरोटा बगवां (ब्यूरो): विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां के विधायक एवं पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली की माता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जीएस बाली की पत्नी किरण बाली का चामुंडा धाम में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
PunjabKesari

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किरण बाली के निधन से उन्हें निजी तौर पर आघात पहुंचा है। बाली परिवार से उनके परिवारिक संबंध रहे हैं। 2 दिन पहले दिल्ली में भी उनका हालचाल पूछने गए थे और रघुवीर सिंह बाली को माता-पिता के स्वर्गवास से खासा आघात पहुंचा है। सुक्खू ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह दुख की इस घड़ी में रघुवीर बाली के साथ खड़े हैं। इस दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, विप्लव ठाकुर, अजय वर्मा, डीसी निपुण जिंदल, एसपी खुशहाल शर्मा और कई कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे। 
PunjabKesari

कांगड़ा स्थित आवास से किरण बाली की शवयात्रा 11 बजे नगरोटा विधानसभा के लिए रवाना हुई। नगरोटा के ओबीसी भवन में पार्थिव देह को 2 बजे तक आम जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। बाद दोपहर 3 बजे किरण बाली का अंतिम संस्कार किया गया। रघुवीर सिंह बाली ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। वहीं किरण बाली को अंतिम विदाई देने सुलह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार भी चामुंडा धाम पहुंचे। उन्होंने रघुवीर सिंह बाली से मिलकर संवेदना जताई तथा उन्हें ढांढस बंधाया।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News