Kangra: आरएस बाली चंडीगढ़ के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त
punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 05:26 PM (IST)
नगरोटा बगवां (दुसेजा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ– देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली को चंडीगढ़ के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा आर.एस. बाली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव, पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।
बाली ने कहा कि वह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप चंडीगढ़ के एआईसीसी ऑब्जर्वर के रूप में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

