भैयादूज पर HRTC की बस में लड़की से वसूला पूरा किराया

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 06:52 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में भैयादूज पर महिलाओं व लड़कियों के लिए सरकार का शुक्रवार को मुफ्त यात्रा करवाने का दावा उस समय धराशायी हो गया, जब आदर्शकांत की बेटी भोटा से चंडीगढ़ के लिए निगम की बस में सफर कर रही थी लेकिन निगम के परिचालक ने भैयादूज पर मुफ्त यात्रा के सरकारी आदेश को मानने से इंकार कर दिया और पहले भोटा से ऊना का 167 रुपए का टिकट लड़की को थमा दिया और उसके बाद ऊना से कुराली का 113 रुपए का टिकट काटा। हालांकि लड़की भैयादूज पर हिमाचल में मुफ्त यात्रा का हवाला देती रही लेकिन निगम के परिचालक ने लड़की की कोई बात नहीं सुनी। 

क्या बोले हमीरपुर डिपो के आर.एम.
परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के आर.एम. विवेक लखनपाल ने कहा कि भैयादूज पर साधारण बसों में ही हिमाचल में मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं व लड़कियों को दी जा रही है। परिचालक ने गलत किराया वसूला होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News