हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 04:13 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन हो गया है। उन्होंने वीरवार रात को करीब 11.30 बजे फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपमन्यु (90) को फोर्टिस अस्पताल लाया गया था, जहां वह करीब 2 सप्ताह से उपचाराधीन थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। यहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट डिजिज को मैनेज कर लिया था लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों के संक्रमण ने जकड़ लिया था, जिससे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी, साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए थे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अखिल गौतम व मैडीसिन स्पैशलिस्ट डॉ.आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ लगातार नजर रखे हुए थे लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी, जिसके चलते वीरवार रात को उनका निधन हो गया।

हिमाचल विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का हासिल है गौरव

उल्लेखनीय है कि दिवंगत शिव कुमार उपमन्यु प्रदेश के अग्रणी राजनेता रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है। चम्बा जिला से ताल्लुक रखने वाले शिव कुमार भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उनके पिता पंडित जयवंत राम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे और प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव उनके नाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News