विदेशी महिला ने धुना युवक, मारपीट का Video Viral

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 11:55 PM (IST)

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में एक विदेशी महिला सैलानी ने एक युवक की धुनाई कर डाली। मालरोड पर युवक की जमकर पिटाई हुई। युवक ने भी महिला पर हाथ उठाने की कोशिश की लेकिन उसके बाद महिला ने युवक की जिस तरह पिटाई की उसे देखने के लिए मालरोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक ने भागकर खुद को बचाने की भी कोशिश की लेकिन महिला उसके पीछे दौड़ी और उसे पकड़कर पीटती रही। मनाली में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ करने पर आग बबूला हुई महिला
बताया जा रहा है यह घटना कुछ दिन पुरानी है। पंजाब से सैर सपाटा करने आए एक युवक ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद आग बबूला हुई विदेशी महिला ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन विदेशी महिला नहीं मानी। एक पुलिस कर्मी ने भी महिला को मारपीट करने से रोकने की कोशिश की लेकिन महिला लात-घूंसों से युवक को पीटती रही।

विदेशी महिला सैलानियों से छेड़छाड़ गलत 
घटना को लेकर लोगों का कहना है कि विदेशी महिला सैलानियों से छेड़छाड़ गलत बात है। देश के दूसरे प्रान्तों से कई लोग कुल्लू मनाली आते हैं और महिला विदेशी सैलानियों से बदतमीजी करते हैं। इस तरह बदतमीजी करने वाले लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। दूसरी ओर चर्चा यह भी है विदेशी महिला सैलानी मारपीट करते समय नशे में थी। कुल्लू के ए.एस.पी. निश्चिंत नेगी ने कहा कि इस तरह की घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News