जोगिंद्रनगर : सीवरेज प्लांट के चैंबर से भ्रूण बरामद, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 06:56 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (ब्यूरो): मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की नेरघरवासड़ा पंचायत के साथ लगते सीवरेज प्लांट के चैंबर में लगे जाले में भ्रूण मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवरेज प्लांट में लगी पाइप से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। जब कर्मचारियों ने सीवरेज प्लांट के चैंबर में लगे जाले को हटाया तो जाले में भ्रूण फंसा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभाग को दी तथा पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना के कार्यवाहक एसएचओ गोविंद राम ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा भ्रूण का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई की जा रही है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News