HPBOSE: फ्लाइंग स्क्वायड की टीमों ने कुल्लू सहित 5 जिलों में पकड़े 26 नकल के मामले
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 06:39 PM (IST)
धर्मशाला (प्रियंका): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बुधवार को प्रदेशभर में 26 नकल के मामले पकड़े गए हैं। इनमें अकेले कुल्लू जिले के 16 मामले शामिल हैं। शिक्षा बोर्ड का गठित उड़नदस्तों की ओर से की गई छापेमारी में प्रदेश के कुल्लू, मंडी, चम्बा, सिरमौर और ऊना में नकल के मामले पकड़े गए हैं। मंडी में 7 मामले जबकि चम्बा, सिरमौर और ऊना में 1-1 मामला पकड़ में आया है। बुधवार को जमा-2 कक्षा का हिंदी और उर्दू विषय का पेपर था।
उधर, शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा के मुताबिक शिक्षा बोर्ड की ओर से हरेक जिले में गठित उड़नदस्तों की ओर से परीक्षा केंद्रों में नकल उन्मूलन को लेकर छापेमारी की जा रही है और इस दौरान उपरोक्त मामले पकड़े गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Himachal Weather Update: हिमाचल के इन जिलों में घने कोहरे का ''येलो अलर्ट'', जानें अगले 5 दिन का हाल
Himachal Weather Alert: मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले जिलों में कोहरे का पहरा, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

