मंडी : जंगल में लकड़ी लेने गए लोगों पर रंगड़ों ने किया हमला, 5 घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 08:15 PM (IST)

पधर (किरण): मंडी जिला के उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चुक्कू के पपलाहण में रंगड़ों के हमले से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें 108 एंबुलैस द्वारा सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया। यहां से कुछ लोग उपचार के बाद घर लौट आए हैं जबकि कुछ अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार पपलाहण मुहाल के तरेहड़ गांव की सीता पत्नी दूनी चंद, चंपा पत्नी पवन कुमार, डोलमा पत्नी राजकुमार, विवेक पुत्र राजकुमार और नेहा पुत्री पवन कुमार शनिवार प्रातः गांव के समीप के जंगल से लकड़ी लेने गए थे। इस दौरान अचानक रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। सभी लोग बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वापस घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजनों ने एंबुलैंस के माध्यम से उन्हें सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचने से उपचार चल रहा है। कुछ लोग अपनी मर्जी से वापस घर लौट गए हैं जबकि सीता देवी पत्नी दुनी चंद अस्पताल में उपचाराधीन है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News