कुल्लू: बटाहर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 30 लाख रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 11:26 PM (IST)

नग्गर (आचार्य): कुल्लू जिला के तहत बटाहर में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बटाहर गांव के जीत राम पुत्र स्वर्गीय बेली राम का तीन मंजिला रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। अग्निशमन केंद्र कटराईं के प्रभारी छपे राम ने बताया कि इस मकान में 10 कमरे, रसोईघर व 3 बाथरूम थे। आग से लगभग 30 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है और लगभग 75 लाख की संपत्ति बचाई गई है, जिसमें उपरोक्त जीत राम के मकान का ढांचा और साथ लगते राम लाल व हीरा लाल के 3-3 मंजिला 3 रिहायशी मकानों को जलने से बचाया गया है।

छपे राम ने बताया कि अग्निशमन विभाग पतलीकूहल, मनाली के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पूर्ण रूप से रात को ही काबू पा लिया था। आग बुझाने के लिए पोर्टेबल पम्प से पानी फैंक कर तथा स्थानीय लोगों की पावर स्प्रे से पानी फैंक कर आग को बुझाया। आग बुझाते हुए मकान मालिक जीत राम को चोट भी आई है, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। छपे राम ने बताया कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News