दर्दनाक हादसा: निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरा 54 वर्षीय मजदूर...मौत
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 02:28 PM (IST)
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा) : ग्राम पंचायत बनतुंगली में निर्माण कार्य के दौरान दूसरी मंजिल से गिरने के कारण 54 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चमन लाल पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव कथोली, तहसील नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चमन लाल प्रवीण कुमार के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिए सीएचसी नगरोटा सूरियां ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इधर, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के पुत्र राजेश कुमार के बयान सहित अन्य गवाहों के दर्ज किए हैं। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल नूरपुर में करवाया गया। एडीशनल एस.पी. नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश गिरने का है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

