Una: स्कूल के पास दुकान में लगी आग, अढ़ाई लाख रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 05:14 PM (IST)

ऊना (विशाल): स्थानीय ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर डीएवी स्कूल के पास हलवाई की एक दुकान को आधी रात के समय अचानक आग लग गई। इस घटना की सूचना दमकल और पुलिस को दी गई। आधी रात के समय दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। देर रात हुए इस घटनाक्रम की सूचना दुकान संचालक को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचा। दुकान संचालक रामपुर निवासी आज्ञा राम ने बताया कि वह काफी अर्से से यह दुकान चला रहा है और आधी रात को लगभग एक बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान को आग लग गई है। इस आग में उसकी दुकान के अंदर रखे 2 फ्रिज, काऊंटर फ्रिज, कुर्सियां, टेबल सहित अन्य सामान जल गया है जिससे उनका लगभग अढ़ाई लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News