Solan: परवाणू के उद्योग की दूसरी मंजिल में लगी आग, 10 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 06:01 PM (IST)

परवाणू (विकास): क्षेत्र के एक उद्योग में शनिवार सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग को सुबह साढ़े 8 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया।

आग उद्योग की दूसरी मंजिल पर लगी थी। गनीमत रही की आग सुबह शिफ्ट शुरू होने से पहले लगी जिस कारण ऊपरी मंजिल में कोई नहीं था। अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा 3 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। अग्निमशन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की आग पर काबु पा लिया गया है। इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसमें 10 लाख का अनुमानित नुक्सान हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News