चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को वापस लाने के लिए HRTC की 371 बसें रवाना

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 11:18 AM (IST)

धर्मशाला : लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और ई.वी.एम. व वी.वी.पैट को वापस सुनिश्चित जगह तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 7 डिपुओं की 371 बसें रवाना कर दी हैं। जानकारी के अनुसार चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व मशीनों को उनकी सुनिश्चित जगह पर वापस पहुंचाने के लिए जिला कांगड़ा के विभिन्न डिपो से निगम की बसों की ड्यूटी लगाई गई है।

गौरतलब है कि धर्मशाला डिपो से कर्मचारियों को शाम के समय पोङ्क्षलग बूथों से वापस ले जाने के लिए 33 बसें चलाई गई हैं। हालांकि चुनाव ड्यूटी के लिए दौड़ाई गई धर्मशाला मंडल की 371 बसों के कारण रविवार शाम के समय कई रूट प्रभावित हुए हैं। धर्मशाला के आर.एम. पंकज चड्ढा ने कहा कि निगम द्वारा पालमपुर डिपो से 44 बसें, पठानकोट डिपो से 77 बसें, चम्बा डिपो से 87 बसें, नगरोटा डिपो से 31 बसें, देहरा डिपो से 60 बसें और बैजनाथ डिपो से 39 बसें लोकसभा चुनाव ड्यूटी पर रवाना की गई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News