बरामदे में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 06:36 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): एक 72 साल की महिला की गिरने से मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी रक्कड़ ने बताया कि प्रकाशो दवी (72) निवासी नथूह तहसील रक्कड़ अपने घर में 3-4 दिन पहले गिर गई। पहले उसका उपचार घर में किया जाता रहा और गत दिवस शाम को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए देहरा ले जाया गया। देहरा में डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा रैफर कर दिया। सुबह लगभग 3 बजे वह टांडा पहुंचे, जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी सुबह 6 बजे मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News