रिश्वतखोरी मामले की जांच कर रहे DSP का सरकार ने किया तबादला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 05, 2019 - 10:06 AM (IST)

शिमला : स्टोन क्रशर की एन.ओ.सी. जारी करने में कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच कर रहे स्टेट विजीलैंस हमीरपुर के डी.एस.पी. बी.डी. भाटिया का तबादला कर दिया गया है। गौर हो कि बीते दिनों रिश्वतखोरी के मामले में डी.एस.पी. ने एच.ए.एस. अधिकारी हरि सिंह राणा सहित 2 दलालों को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में अब सरकार ने डी.एस.पी. का तबादला विजीलैंस से पौंग डैम व बी.बी.एम.बी. सुरक्षा में किया है।

इसके साथ ही उनके स्थान पर देहरा के डी.एस.पी. लालमन को स्टेट विजीलैंस हमीरपुर लगाया गया है। गौरतलब है कि बी.डी. भाटिया ने ही पूर्व में भूमिगत हुए अधीनस्थ चयन बोर्ड के एक पूर्व चेयरमैन को ऊना से पकड़ा था। सूत्रों की मानें को इस मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस सत्तापक्ष को सदन में घेर सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News