रैबीज का सस्ता इलाज ढूंढने पर डा. ओमेश भारती पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2019 - 09:48 PM (IST)

शिमला: रैबीज से बचाव के लिए दुनिया की सबसे कम लागत वाली वैक्सीन तैयार करने वाले हिमाचल प्रदेश के डा. ओमेश भारती को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीते 25 जनवरी को 112 पद्मश्री विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया था। पद्मश्री पुरस्कार के विजेताओं की सूची में डॉक्टर ओमेश भारती का नाम 24वें स्थान पर था।

34,650 से घटकर 350 रुपए रह गया इलाज का खर्चा

जिला कांगड़ा स्थित ज्वालामुखी निवासी डा. ओमेश भारती के शोध से रैबीज से बचने का इलाज सस्ता हुआ है। पहले रैबीज के इलाज के लिए लोगों को 34,650 रुपए खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब डा. ओमेश के योगदान से यह खर्च 350 रुपए हो गया है। डा. ओमेश ने अपने शोध से साबित किया है कि यदि रैबीज इमोग्लोबिन नाम के सीरम को सीधे घाव या जख्म पर लगाया जाता है तो ये जल्द असर करता है और दवाई की मात्रा भी कम प्रयोग होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News